मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरूवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. मृतक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बेटे की शादी की रस्मों को निभाने जा रहे थे, लेकिन हादसे के शिका हो गए. सूचना के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है
सीएम मोहन ने शोक व्यक्त किया और आर्थिक सहायता का ऐलान किया
श्योपुर सड़क हादसे पर दुख जताते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल एकउंट पर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और हादसे में मारे गए परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपए और घायल को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने घायलों को 10 -10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है
सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार श्योपुर से विजयपुर में जा रहा था
रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का शिकार परिवार बेटे-बेटी की शादी के लिए श्योपुर के विजयपुर में भात मांगने जा रहा था. हादसा गुरूवार की शाम को हुआ जब घुघस इलाके के रहने वाला परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर विजयपुर के झार बड़ौदा निकला था. हादसे की शिकार हुईं चारों माहिलाएं की ट्रॉली के नीचे दबने से मारी गईं. हादसे में ट्रैक्टर में सवार अन्य 24 लोग भी बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.
Continue With Google
Comments (0)